Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 05 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सीवर लाइन के बदले रूट पर बवाल, वृंदावन में निवासियों का जोरदार प्रदर्शन

वृंदावन के चरखारी कुंज क्षेत्र में सीवर लाइन के रूट परिवर्तन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुराने निर्धारित मार्ग पर ही पाइपलाइन डालने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना सहमति रूट बदलना स्वीकार नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

वहीं नगर निगम प्रशासन का तर्क है कि पुराना मार्ग कोर्ट में मालिकाना हक के विवाद के चलते विचाराधीन है, इसलिए वहां काम कर पाना संभव नहीं है।

इस बीच रंगजी मंदिर प्रबंधन ने जनहित को देखते हुए अपनी निजी भूमि से सीवर निकासी की अनुमति देकर समाधान का प्रयास किया है।

फिलहाल नई योजना और स्थानीय लोगों की मांग के बीच गतिरोध बना हुआ है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Previous News

“इस्तीफा नहीं दूंगी" — ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, BJP और EC पर फिर हमला

Next News

चोरी किए गए कीमती समान सहित जीआरपी ने शातिर चोर को दबोचा