Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 05 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चोरी किए गए कीमती समान सहित जीआरपी ने शातिर चोर को दबोचा

मंगलवार को जीआरपी पुलिस एवं आफ को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जिसमें भारी मात्रा में चोरी के समान सहित एक साथ चोर को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया है कि जीआरपी महानिदेशक के आदेशनुसार एवं पुलिस महानिरीक्षक रेलवे के पर्यवेक्षन में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है । इसी क्रम में मंगलवार को जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस एवं आर पी एफ के द्वारा चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर  बने पार्क के समीप से एक अभियुक्त  को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त को  थाना जी आर पी लाकर तलाशी ली गई तो उसके पास चोरी का एक लैपटॉप दो कीमती मोबाइल फोन एक ट्रॉली बैग और कुछ लेडिस कपड़े भी बरामद हुए हैं।

पकड़ा गया अभियुक्त सुमित मीणा पुत्र श्री चंद मीणा  थाना गोविंद नगर मथुरा का रहने वाला है जो कि ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर सोते हुए यात्रियों का सामान चोरी करने के बाद फरार हो जाता था । फिलहाल कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है । जीआरपी स्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया है कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर  किस्म का अपराधी है जो कि पूर्व में भी कई घटनाओं में जेल जा चुका है।

Previous News

सीवर लाइन के बदले रूट पर बवाल, वृंदावन में निवासियों का जोरदार प्रदर्शन

Next News

कतर के आसमान में लापता हुआ अमेरिकी KC-135 विमान, ‘7700’ इमरजेंसी सिग्नल के बाद टूटा संपर्क