हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
वृंदावन के बस स्टैंड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आईपीएल मैच में सट्टेबाजी के पैसों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया।
घटना सुवटी देवी स्कूल के गेट के पास स्थित एक चाय की दुकान के पास की बताई जा रही है। अचानक हुए पथराव से राहगीरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक राहगीर के सिर में चोट लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष किशोरपुरा स्थित वाल्मीकि मोहल्ले के रहने वाले हैं। पथराव में करीब एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
वृंदावन के बस स्टैंड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आईपीएल मैच में सट्टेबाजी के पैसों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। घटना सुवटी देवी स्कूल के गेट के पास स्थित एक चाय की दुकान के पास की बताई जा रही है। अचानक हुए पथराव से राहगीरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक राहगीर के सिर में चोट लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष किशोरपुरा स्थित वाल्मीकि मोहल्ले के रहने वाले हैं। पथराव में करीब एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!