Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 03 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सट्टेबाजी के पैसों पर बवाल, वृंदावन में बीच सड़क चलीं पत्थरबाज़ी

वृंदावन के बस स्टैंड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आईपीएल मैच में सट्टेबाजी के पैसों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया।

घटना सुवटी देवी स्कूल के गेट के पास स्थित एक चाय की दुकान के पास की बताई जा रही है। अचानक हुए पथराव से राहगीरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक राहगीर के सिर में चोट लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष किशोरपुरा स्थित वाल्मीकि मोहल्ले के रहने वाले हैं। पथराव में करीब एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, दो जालसाज गिरफ्तार

Next News

पैंठा गांव में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन