संपूर्ण समाधान दिवस में DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, सदर तहसील के कार्यालयों का...
- 11h ago
मथुरा/फरह। कस्बा फरह की राधिका विहार कॉलोनी निवासी जयदेव ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
जयदेव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन से की गई तैयारी का ही यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
जयदेव के पिता श्याम बाबू आगरा स्थित सीएमओ कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनका छोटा भाई भी वर्तमान में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
सफलता की खबर मिलते ही जयदेव के घर पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों का तांता लग गया। सभी ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जयदेव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि "कड़ी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी हर बड़ी चुनौती को आसान बना देती है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।"
मथुरा/फरह। कस्बा फरह की राधिका विहार कॉलोनी निवासी जयदेव ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। जयदेव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन से की गई तैयारी का ही यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। जयदेव के पिता श्याम बाबू आगरा स्थित सीएमओ कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनका छोटा भाई भी वर्तमान में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा है। सफलता की खबर मिलते ही जयदेव के घर पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों का तांता लग गया। सभी ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जयदेव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि "कड़ी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी हर बड़ी चुनौती को आसान बना देती है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।"
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!