हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र में एक किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। अतरौली मार्ग स्थित खेत में 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह उर्फ दीपू का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत पर पहुंचे मजदूर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से करीब 6 हजार रुपये, शराब के पाउच और कीटनाशक की खाली डिब्बी बरामद हुई।
परिजनों के अनुसार, फसल खराब होने और बेटी की शादी की चिंता के चलते देवेंद्र लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने कीटनाशक खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र में एक किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। अतरौली मार्ग स्थित खेत में 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह उर्फ दीपू का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत पर पहुंचे मजदूर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से करीब 6 हजार रुपये, शराब के पाउच और कीटनाशक की खाली डिब्बी बरामद हुई। परिजनों के अनुसार, फसल खराब होने और बेटी की शादी की चिंता के चलते देवेंद्र लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने कीटनाशक खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!