Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 02 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पारिवारिक तनाव में किसान ने दी जान, खेत में मिला शव

महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र में एक किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। अतरौली मार्ग स्थित खेत में 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह उर्फ दीपू का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत पर पहुंचे मजदूर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से करीब 6 हजार रुपये, शराब के पाउच और कीटनाशक की खाली डिब्बी बरामद हुई।

परिजनों के अनुसार, फसल खराब होने और बेटी की शादी की चिंता के चलते देवेंद्र लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने कीटनाशक खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

सदर तहसील में समाधान दिवस: 62 शिकायतें दर्ज, 7 का मौके पर निस्तारण

Next News

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा? खेत में मिले युवक की मौत, प्रेमिका के परिजनों पर आरोप