Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 02 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सदर तहसील में समाधान दिवस: 62 शिकायतें दर्ज, 7 का मौके पर निस्तारण

मथुरा की सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (SDM) सदर आदेश कुमार ने की। समाधान दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें डूडा, सिंचाई, कृषि, मंडी समिति, नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम आदेश कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जिनके समाधान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।

Previous News

CCT टूर्नामेंट 2026 सेमीफाइनल आज, मलिक ग्राउंड पर रोमांचक मुकाबले

Next News

पारिवारिक तनाव में किसान ने दी जान, खेत में मिला शव