मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट, मथुरा जंक्शन की सेकंड एंट्री का हो रहा सौंदर्यीकरण

  • 13 days ago
  • 202 views


मथुरा। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु रेल मार्ग से मथुरा पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री (माल गोदाम रोड) पर सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा जंक्शन पर उतरने के बाद सेकंड एंट्री गेट से बसों के माध्यम से गोवर्धन के लिए रवाना होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस मार्ग की जर्जर सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी है, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रेलवे प्रशासन द्वारा सेकंड एंट्री क्षेत्र में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल टॉयलेट, आवश्यक संकेतक, यात्री मार्ग और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सेकंड एंट्री गेट से व्यवस्थित तरीके से गोवर्धन के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए सड़क की मरम्मत के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now