मथुरा में ट्रेन की चपेट में आने से पुस्तक विक्रेता की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

  • 13 days ago
  • 506 views


मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में पुस्तक विक्रेता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना अमरनाथ विद्याश्रम के समीप रेलवे ट्रैक पर हुई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने पॉइंटमैन को मौके पर भेजा। पॉइंटमैन ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कृष्णा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के आधार पर पहचान करने पर मृतक की पहचान पंकज अग्रवाल पुत्र रामनारायण अग्रवाल, निवासी अंतापाड़ा, होली गेट के रूप में हुई। वह आर्य समाज रोड स्थित राधाकृष्ण पुस्तक भंडार के संचालक थे।

सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी और पुत्री भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now