मथुरा: मगोर्रा पुलिस ने 11 साल पुराने मामले में 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

  • 12 days ago
  • 253 views


मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे बछगांव गांव स्थित उनके आवास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कन्हा पुत्र होतीराम, कुर्की पुत्र मंशी और डालू पुत्र महाराज के रूप में हुई है। तीनों बछगांव, थाना मगोर्रा, जनपद मथुरा के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त मु0अ0सं0 302/2015 में दर्ज मामले में न्यायालय से वारंटी चल रहे थे। यह मुकदमा भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 323, 171F एवं 120B (प्रेस नोट में 130B अंकित) के तहत थाना मगोर्रा में दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद थाना मगोर्रा पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now