मथुरा जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 21 बेटिकट यात्रियों से ₹23 हजार का जुर्माना वसूला

  • 12 days ago
  • 238 views


मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट सूर्यभान कुमार वर्मा के नेतृत्व में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले और प्लेटफॉर्म पर बिना वैध टिकट घूम रहे यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 लोगों से करीब 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वीओ

रेलवे मजिस्ट्रेट सूर्यभान कुमार वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन ट्रेनों की गहन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान 21 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए तथा कुछ लोग बिना प्लेटफॉर्म टिकट के स्टेशन परिसर में घूमते हुए पकड़े गए। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इस अभियान में सीटीआई शैलेश मिश्रा सहित आधा दर्जन से अधिक टिकट निरीक्षक मौजूद रहे। वहीं आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे मजिस्ट्रेट स्टाफ ने भी संयुक्त रूप से अभियान में भाग लिया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को बिना वैध टिकट यात्रा न करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि बेटिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now