स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
तहसील सदर क्षेत्र के जिखनगांव के निवासियों ने जमीन और मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित मुआवजा दिए उनके मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों लोग बेघर होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यह मामला मौजा जिखनगांव, तहसील सदर, जिला मथुरा स्थित आराजी खसरा संख्या 417 की भूमि से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि पहले यह भूमि पूरनचंद, रोशन और अंगदलाल आदि के नाम थी। अक्टूबर 2018 में इस जमीन का एक हिस्सा ईशान चौधरी पुत्र ओमवीर सिंह और दूसरा हिस्सा रूकमा देवी को बेचा गया था। इसके बाद करीब डेढ़ सौ लोगों ने अलग-अलग प्लॉट खरीदकर अपने मकान बना लिए और वर्तमान में वहीं निवास कर रहे हैं।
पीड़ितों का कहना है कि रजिस्ट्रियों के बावजूद अब उनके घर तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर