Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 05 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मकान तोड़े जाने के विरोध में जिखनगांव के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

तहसील सदर क्षेत्र के जिखनगांव के  निवासियों ने जमीन और मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित मुआवजा दिए उनके मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों लोग बेघर होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यह मामला मौजा जिखनगांव, तहसील सदर, जिला मथुरा स्थित आराजी खसरा संख्या 417 की भूमि से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि पहले यह भूमि पूरनचंद, रोशन और अंगदलाल आदि के नाम थी। अक्टूबर 2018 में इस जमीन का एक हिस्सा ईशान चौधरी पुत्र ओमवीर सिंह और दूसरा हिस्सा  रूकमा देवी को बेचा गया था। इसके बाद करीब डेढ़ सौ लोगों ने अलग-अलग प्लॉट खरीदकर अपने मकान बना लिए और वर्तमान में वहीं निवास कर रहे हैं।

पीड़ितों का कहना है कि रजिस्ट्रियों के बावजूद अब उनके घर तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

Previous News

बुलंदशहर में सनसनीखेज साजिश: भाई को फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली

Next News

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में तीन की मौत