बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लेनदेन के विवाद में मिथुन सोलंकी नामक युवक ने अपने ही भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचते हुए तमंचे से खुद को गोली मार ली।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक परिवार के लोगों को धमकाते हुए खुद अपनी टांग में गोली मारता नजर आ रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर खंगाला जा रहा है।