वृंदावन में थाना वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को कैलाश नगर कॉलोनी जाने वाले कच्चे रास्ते से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में समीर, कृष्णा उर्फ काले, शिवा और रूपेश शामिल हैं, जो मथुरा और वृंदावन क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।