हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
महोबा जिले के बरा वन क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। लगभग 800 हेक्टेयर में फैले जंगल का करीब 30 हेक्टेयर हिस्सा आग की चपेट में आ गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन दुर्गम और संकरे रास्तों के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छोटी दमकल गाड़ियों और पोर्टेबल उपकरणों की मदद से रातभर चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक आकलन के अनुसार शीशम, सागौन, बांस और कंजी सहित लगभग 10 से 15 हजार पेड़ जलकर राख हो गए हैं। आग से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण संभवतः किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंकी गई जलती बीड़ी या सिगरेट हो सकता है, हालांकि इसकी जांच जारी है।
महोबा जिले के बरा वन क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। लगभग 800 हेक्टेयर में फैले जंगल का करीब 30 हेक्टेयर हिस्सा आग की चपेट में आ गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन दुर्गम और संकरे रास्तों के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छोटी दमकल गाड़ियों और पोर्टेबल उपकरणों की मदद से रातभर चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार शीशम, सागौन, बांस और कंजी सहित लगभग 10 से 15 हजार पेड़ जलकर राख हो गए हैं। आग से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण संभवतः किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंकी गई जलती बीड़ी या सिगरेट हो सकता है, हालांकि इसकी जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!