Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 10 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महोबा के बरा जंगल में भीषण आग, 30 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित; 10–15 हजार पेड़ जलकर राख

महोबा जिले के बरा वन क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। लगभग 800 हेक्टेयर में फैले जंगल का करीब 30 हेक्टेयर हिस्सा आग की चपेट में आ गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन दुर्गम और संकरे रास्तों के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छोटी दमकल गाड़ियों और पोर्टेबल उपकरणों की मदद से रातभर चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार शीशम, सागौन, बांस और कंजी सहित लगभग 10 से 15 हजार पेड़ जलकर राख हो गए हैं। आग से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण संभवतः किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंकी गई जलती बीड़ी या सिगरेट हो सकता है, हालांकि इसकी जांच जारी है।

Previous News

अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश मार्च, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Next News

झांसी में चौंकाने वाला खुलासा: जली हुई महिला की हत्या में भतीजा निकला आरोपी, पुलिस ने किया हिरासत में