स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
कोसीकलां: शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आर्य समाज कोसीकलां के प्रधान चिकित्सक डॉ. प्रकाश आर्य की माताजी से अज्ञात लुटेरों ने कान का कुंडल लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला बाजार से अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके कान का कुंडल छीन लिया। इस दौरान महिला घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटि हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर