Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 29 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसीकलां में दिनदहाड़े  बुजुर्ग महिला से कुंडल छीनकर फरार, मंत्री प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे

कोसीकलां: शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आर्य समाज कोसीकलां के प्रधान चिकित्सक डॉ. प्रकाश आर्य की माताजी से अज्ञात लुटेरों ने कान का कुंडल लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला बाजार से अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके कान का कुंडल छीन लिया। इस दौरान महिला घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटि हुई है।

Previous News

टीन शेड तक नहीं, बारिश में बुझती रही चिता—श्मशान घाट की लापरवाही पर उठे सवाल

Next News

पुष्पों की सुगंध से महका मंदिर परिसर, श्री दीर्घ विष्णु भगवान विराजमान