Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 29 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुष्पों की सुगंध से महका मंदिर परिसर, श्री दीर्घ विष्णु भगवान विराजमान

उत्तर भारत के प्रमुख, मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के भरतपुर गेट घीया मंडी स्थित  प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु भगवान एवं  महालक्ष्मी जी का  वैशाख शुक्ल द्वादशी को मनाए जाने वाला, वार्षिक पाटोत्सव महोत्सव मंगलवार की देर शाम पूर्ण वैदिक परम्परा के अनुरूप मंदिर प्रांगण में मनाया गया।

ठाकुर जी के निज महल से लेकर सम्पूर्ण मंदिर परिसर को भव्य पुष्प महल का स्वरूप प्रदान करते हुए, सुगंधित ऋतु अनुकूल पुष्पों जिसमें विशेषकर रायबेल,मोगरा,गुलाब,कमल, चम्पा, आदि से सम्पूर्ण मंदिर परिसर को भव्य पुष्प महल के रूप में सुसज्जित किया गया,। सुगंधित पुष्पों की महक से प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर और उसके आसपास का क्षेत्र महक उठा।

वार्षिक पाटोत्सव महोत्सव के अवसर पर श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी को गुलाबी रंग के सुंदर वस्त्र धारण कराए गए, ठाकुर जी को सुगंधित पुष्पों एवं मोतियों से जड़ित, बाजूबंद,कंठमाल, कमरबन्द जैसे आभूषणों से सुसज्जित श्रृंगार किया गया।

ठाकुर जी को तुलसी सहित विविध प्रकार की सुगंधित पुष्प मालाएं धारण कराईं गई, ठाकुर जी को सुंदर नगो से जड़ित मुकुट कुण्डल धारण कराए गए ,जिसकी शोभा मन को आकर्षित करने वाली थी।

मंदिर प्रांगण आकर्षक लाईटों की चमक से अद्भुत महल के रूप में शोभायमान दिखाई दिया। साथ ही हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनियों ने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिसे देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इससे पूर्व प्रातः काल मंगला आरती पश्चात् भगवान के श्री विग्रह का वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के मध्य पंचामृत महाभिषेक किया गया, ठाकुर जी को सुगंधित इत्र और केसर कपूर युक्त चन्दन लगा कर, विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी, प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी ने इस प्रकार बात कहीं। 

Previous News

कोसीकलां में दिनदहाड़े  बुजुर्ग महिला से कुंडल छीनकर फरार, मंत्री प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे

Next News

वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में, युवती को जबरन ले जाने वाला युवक गिरफ्तार