Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 29 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में, युवती को जबरन ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक द्वारा घर में घुसकर युवती को जबरन घसीटते हुए ले जाने की घटना से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी एकतरफा प्रेम में युवती पर शादी का दबाव बना रहा था।

28 अप्रैल को वह परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचा था, लेकिन मना करने पर देर रात दोबारा आकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान युवती की छोटी बहन ने विरोध कर शोर मचाया, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Previous News

पुष्पों की सुगंध से महका मंदिर परिसर, श्री दीर्घ विष्णु भगवान विराजमान

Next News

होटल पर पुलिस का छापा, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां