Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 29 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
होटल पर पुलिस का छापा, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने हाथरस रोड स्थित एक होटल पर अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में होटल में कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। पुलिस ने मौके से कई युवकों को हिरासत में लिया, जबकि युवतियों का सत्यापन कर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

कस्बा इंचार्ज अंकित चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। होटल संचालकों को बिना पहचान पत्र के कमरा न देने और रजिस्टर सही ढंग से मेंटेन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Previous News

वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में, युवती को जबरन ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

Next News

यमुना नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस