संपूर्ण समाधान दिवस में DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, सदर तहसील के कार्यालयों का...
- 11h ago
मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। स्नान करते समय एक श्रद्धालु अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। श्रद्धालु को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए शोर मचाया गया।
शोर सुनते ही पास में मौजूद नाविक तुरंत अपनी नाव लेकर यमुना के बीच पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद नाविकों ने डूब रहे श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से श्रद्धालु की जान बच गई।
घटना का पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन में कैद हो गया। रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नाविकों की तत्परता और साहस साफ दिखाई दे रहा है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने नाविकों का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय लोगों ने यमुना में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गहरे पानी में जाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। स्नान करते समय एक श्रद्धालु अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। श्रद्धालु को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए शोर मचाया गया। शोर सुनते ही पास में मौजूद नाविक तुरंत अपनी नाव लेकर यमुना के बीच पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद नाविकों ने डूब रहे श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से श्रद्धालु की जान बच गई। घटना का पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन में कैद हो गया। रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नाविकों की तत्परता और साहस साफ दिखाई दे रहा है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने नाविकों का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय लोगों ने यमुना में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गहरे पानी में जाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!