हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में मथुरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर दाम वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की सीमित उपलब्धता से छोटे कारोबारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, हलवाई, डेयरी संचालक और फेरी लगाकर खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारी इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल के बाद व्यापार अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और अब गैस सिलेंडर के बढ़े दामों ने कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने से छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उनके व्यवसाय और आम ग्राहकों पर पड़ रहा है।
संगठन ने मांग की है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं। इसके साथ ही ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने और व्यापारियों को जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।
व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई, तो व्यापारी आगे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर हो सकते हैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में मथुरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर दाम वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की सीमित उपलब्धता से छोटे कारोबारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, हलवाई, डेयरी संचालक और फेरी लगाकर खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारी इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल के बाद व्यापार अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और अब गैस सिलेंडर के बढ़े दामों ने कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने से छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उनके व्यवसाय और आम ग्राहकों पर पड़ रहा है। संगठन ने मांग की है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं। इसके साथ ही ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने और व्यापारियों को जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई, तो व्यापारी आगे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर हो सकते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!