Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 07 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, दाम वापस लेने की मांग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में मथुरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर दाम वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की सीमित उपलब्धता से छोटे कारोबारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, हलवाई, डेयरी संचालक और फेरी लगाकर खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारी इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल के बाद व्यापार अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और अब गैस सिलेंडर के बढ़े दामों ने कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने से छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उनके व्यवसाय और आम ग्राहकों पर पड़ रहा है।

संगठन ने मांग की है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं। इसके साथ ही ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने और व्यापारियों को जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।

व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई, तो व्यापारी आगे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर हो सकते हैं।

Previous News

कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले- “दीदी आप हारी नहीं हैं”

Next News

वृंदावन में भाजपा नेता को गोली मारकर बदमाश फरार, पुलिस की सख्ती को खुली चुनौती