जीआरपी मथुरा की बड़ी कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार - दो मोबाइल बरामद

  • 13 days ago
  • 163 views


मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की घटनाओं के खुलासे में जीआरपी मथुरा को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जीआरपी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे, लखनऊ के निर्देश तथा पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा अनुभाग और क्षेत्राधिकारी रेलवे आगरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 के अंतिम छोर, आगरा साइड की झाड़ियों के पास दबिश देकर हुसैन पुत्र बुद्धू, निवासी आलापुर, थाना सांडी, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।

जीआरपी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किसी अन्य मोबाइल चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now