जैत पुलिस की कार्रवाई, 392 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • 13 days ago
  • 226 views


मथुरा। थाना जैत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 392 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 18 जुलाई की रात करीब 10:05 बजे ग्राम मघेरा बंबा क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इस दौरान सोनू पुत्र मन्तू, निवासी जाटव मोहल्ला, छटीकरा थाना जैत, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 392 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 504/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिनेन्दर राजपूत, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल विजेन्द्र मोहन और कांस्टेबल दीपक कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now