मथुरा में चोरी करते दो युवक गिरफ्तार, बाइक और 2.370 किलो जला हुआ तार बरामद...
- 10h ago
संवाददाता: ब्रजवासी लाल/आकाश शर्मा
शहर के पॉश इलाकों में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार को IPS आशना चौधरी ने जड़ से हिला दिया है। होटल संचालक, दलाल और इस धंधे के मास्टरमाइंड जैसे 31 अभियुक्त जेल में हैं। IPS आशना चौधरी ने जब से CO सिटी का चार्ज संभाला है तभी से जिस्मफरोशी का कारोबार करने वालों में खौफ का माहौल है। पिछले कुछ दिनों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने यह साफ कर दिया है कि अब मथुरा में अनैतिकता के लिए कोई जगह नहीं है। अभी न्यूज की इस खास रिपोर्ट में देखे कैसे लेडी सिंघम ने यह जाल बिछाया
मथुरा की सड़कों पर जब IPS आशना चौधरी की गाड़ी निकलती है, तो अपराधियों के पसीने छूट जाते हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित कृष्णा नगर और स्टेट बैंक जैसे पॉश इलाकों में जो होटल कल तक अय्याशी के अड्डे बने हुए थे, आज वहां सन्नाटा पसरा है।
लेडी सिंघम के नाम से मशहूर CO सिटी आशना चौधरी ने देह व्यापार के सिंडिकेट पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने शहर कोतवाली में 5 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इस ऑपरेशन के दौरान 27 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें जबरन या लालच देकर इस दलदल में धकेला गया था। साथ ही 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत है। आशना चौधरी ने साफ चेतावनी दी है कि सिर्फ दलाल ही नहीं, बल्कि वो होटल मालिक भी नपेंगे जो चंद रुपयों के लालच में अपने कमरों को इस गंदे धंधे के लिए किराए पर देते थे। पुलिस अब उन होटलों को सील करने की तैयारी में है जहाँ यह अनैतिक कार्य फल-फूल रहा था।
IPS आशना चौधरी की इस कार्यवाही ने होटल संचालकों की नींद उड़ा दी है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—मथुरा की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना यह है कि इस अभियान के बाद शहर के अन्य इलाकों में छिपे सफेदपोश दलालों पर शिकंजा कब कसता है।
संवाददाता: ब्रजवासी लाल/आकाश शर्मा शहर के पॉश इलाकों में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार को IPS आशना चौधरी ने जड़ से हिला दिया है। होटल संचालक, दलाल और इस धंधे के मास्टरमाइंड जैसे 31 अभियुक्त जेल में हैं। IPS आशना चौधरी ने जब से CO सिटी का चार्ज संभाला है तभी से जिस्मफरोशी का कारोबार करने वालों में खौफ का माहौल है। पिछले कुछ दिनों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने यह साफ कर दिया है कि अब मथुरा में अनैतिकता के लिए कोई जगह नहीं है। अभी न्यूज की इस खास रिपोर्ट में देखे कैसे लेडी सिंघम ने यह जाल बिछाया मथुरा की सड़कों पर जब IPS आशना चौधरी की गाड़ी निकलती है, तो अपराधियों के पसीने छूट जाते हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित कृष्णा नगर और स्टेट बैंक जैसे पॉश इलाकों में जो होटल कल तक अय्याशी के अड्डे बने हुए थे, आज वहां सन्नाटा पसरा है।लेडी सिंघम के नाम से मशहूर CO सिटी आशना चौधरी ने देह व्यापार के सिंडिकेट पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने शहर कोतवाली में 5 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इस ऑपरेशन के दौरान 27 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें जबरन या लालच देकर इस दलदल में धकेला गया था। साथ ही 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत है। आशना चौधरी ने साफ चेतावनी दी है कि सिर्फ दलाल ही नहीं, बल्कि वो होटल मालिक भी नपेंगे जो चंद रुपयों के लालच में अपने कमरों को इस गंदे धंधे के लिए किराए पर देते थे। पुलिस अब उन होटलों को सील करने की तैयारी में है जहाँ यह अनैतिक कार्य फल-फूल रहा था। IPS आशना चौधरी की इस कार्यवाही ने होटल संचालकों की नींद उड़ा दी है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—मथुरा की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना यह है कि इस अभियान के बाद शहर के अन्य इलाकों में छिपे सफेदपोश दलालों पर शिकंजा कब कसता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!