Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
IPS आशना ने उजाड़ा जिस्मफरोशी का बाजार,अब होटल मालिकों पर गिरेगी गाज

संवाददाता: ब्रजवासी लाल/आकाश शर्मा 

शहर के पॉश इलाकों में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार को IPS आशना चौधरी ने जड़ से हिला दिया है। होटल संचालक, दलाल और इस धंधे के मास्टरमाइंड जैसे 31 अभियुक्त जेल में हैं। IPS आशना चौधरी ने जब से CO सिटी का चार्ज संभाला है तभी से जिस्मफरोशी का कारोबार करने वालों में खौफ का माहौल है। पिछले कुछ दिनों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने यह साफ कर दिया है कि अब मथुरा में अनैतिकता के लिए कोई जगह नहीं है। अभी न्यूज की इस खास रिपोर्ट में देखे कैसे लेडी सिंघम ने यह जाल बिछाया

मथुरा की सड़कों पर जब IPS आशना चौधरी की गाड़ी निकलती है, तो अपराधियों के पसीने छूट जाते हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित कृष्णा नगर और स्टेट बैंक जैसे पॉश इलाकों में जो होटल कल तक अय्याशी के अड्डे बने हुए थे, आज वहां सन्नाटा पसरा है।

लेडी सिंघम के नाम से मशहूर CO सिटी आशना चौधरी ने देह व्यापार के सिंडिकेट पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने शहर कोतवाली में 5 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इस ऑपरेशन के दौरान 27 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें जबरन या लालच देकर इस दलदल में धकेला गया था। साथ ही 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत है। आशना चौधरी ने साफ चेतावनी दी है कि सिर्फ दलाल ही नहीं, बल्कि वो होटल मालिक भी नपेंगे जो चंद रुपयों के लालच में अपने कमरों को इस गंदे धंधे के लिए किराए पर देते थे। पुलिस अब उन होटलों को सील करने की तैयारी में है जहाँ यह अनैतिक कार्य फल-फूल रहा था।

IPS आशना चौधरी की इस कार्यवाही ने होटल संचालकों की नींद उड़ा दी है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—मथुरा की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना यह है कि इस अभियान के बाद शहर के अन्य इलाकों में छिपे सफेदपोश दलालों पर शिकंजा कब कसता है।

Previous News

विदाई के बाद मातम: टैंकर-कार टक्कर में 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

Next News

कौन हैं IPS आशना चौधरी? मथुरा की कमान संभाल रहीं IPS - संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी