Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विदाई के बाद मातम: टैंकर-कार टक्कर में 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में रौतापुर कला गांव के पास तेज रफ्तार टैंकर और कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह के बाद विदाई कर घर लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में 22 वर्षीय नवविवाहिता कल्पना और एक किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Previous News

जिला अध्यक्ष बनते ही प्रमोद कुमार के कड़े तेवर निर्दोष वकील पर आई आंच तो चुप नहीं बैठेगा संगठन 

Next News

IPS आशना ने उजाड़ा जिस्मफरोशी का बाजार,अब होटल मालिकों पर गिरेगी गाज