हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, मगोर्रा पुलिस ने तमंचा और कारतूस किए बरामद

  • 11 days ago
  • 1179 views


मथुरा की थाना मगोर्रा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालपुर नहर के पास से विकाश और कुशलपाल, दोनों निवासी शाहपुर चैनपुर, थाना मगोर्रा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं और दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मथुरा पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now