मथुरा में चोरी करते दो युवक गिरफ्तार, बाइक और 2.370 किलो जला हुआ तार बरामद...
- 12h ago
मथुरा के गोकुल क्षेत्र में रविवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां यमुना किनारे गोकुल बैराज के पास एक युवक को गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गौसेवक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना महावन पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में यमुना किनारे बैठी गाय के साथ गलत हरकत कर रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस आने तक वहीं बैठाए रखा।
सूचना मिलते ही थाना महावन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद का निवासी बताया जा रहा है। वह पहले गोकुल क्षेत्र के एक होटल में काम करता था।
पुलिस के मुताबिक युवक शराब के नशे में था और गाय के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मथुरा के गोकुल क्षेत्र में रविवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां यमुना किनारे गोकुल बैराज के पास एक युवक को गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गौसेवक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना महावन पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में यमुना किनारे बैठी गाय के साथ गलत हरकत कर रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस आने तक वहीं बैठाए रखा। सूचना मिलते ही थाना महावन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद का निवासी बताया जा रहा है। वह पहले गोकुल क्षेत्र के एक होटल में काम करता था। पुलिस के मुताबिक युवक शराब के नशे में था और गाय के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!