Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 10 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोकुल में शर्मनाक हरकत! नशे में धुत युवक गाय के साथ अश्लील कृत्य करते पकड़ा गया

मथुरा के गोकुल क्षेत्र में रविवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां यमुना किनारे गोकुल बैराज के पास एक युवक को गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गौसेवक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना महावन पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में यमुना किनारे बैठी गाय के साथ गलत हरकत कर रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस आने तक वहीं बैठाए रखा।

सूचना मिलते ही थाना महावन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद का निवासी बताया जा रहा है। वह पहले गोकुल क्षेत्र के एक होटल में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक युवक शराब के नशे में था और गाय के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Previous News

5500 साल पुराने हरिदेव जी मंदिर पर लगा ताला, सेवा विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष

Next News

मथुरा में तड़के पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद शातिर चोर दबोचा