संपूर्ण समाधान दिवस में DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, सदर तहसील के कार्यालयों का...
- 11h ago
मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा आगामी 16 अगस्त (रविवार) को मसानी चौराहा स्थित चित्रकूट परिसर में 44वें विशाल ब्राह्मण मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्राह्मण समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
रविवार देर शाम जगन्नाथ पुरी स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व सभासद घनश्याम हरियाणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, परमेश्वरी देवी गौड़, नारायण प्रसाद शर्मा, दिवाकर आचार्य और मुरलीधर शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।
मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा आगामी 16 अगस्त (रविवार) को मसानी चौराहा स्थित चित्रकूट परिसर में 44वें विशाल ब्राह्मण मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्राह्मण समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रविवार देर शाम जगन्नाथ पुरी स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व सभासद घनश्याम हरियाणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, परमेश्वरी देवी गौड़, नारायण प्रसाद शर्मा, दिवाकर आचार्य और मुरलीधर शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!