भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच नाकाम, पुलिस ने नेताओं को नजरबंद किया

  • 11 days ago
  • 473 views


भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों को मथुरा में ही पुलिस ने रोक दिया। किसान नेताओं का आरोप है कि उन्हें दिल्ली के किसान घाट जाने से पहले ही नजरबंद कर दिया गया।

भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली स्थित किसान घाट पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि मथुरा के होली गेट चौराहा स्थित भारतीय किसान क्रांति यूनियन के महानगर कार्यालय पर पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान किसान नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने किसी भी पदाधिकारी को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी।

पुलिस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष भगवान दास तोमर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल समेत कई पदाधिकारियों को उनके कार्यालय पर ही नजरबंद कर दिया।

पवन चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध जारी रहेगा। उनका कहना है कि पुलिस ने इस बार दिल्ली जाने से रोक दिया, लेकिन किसान भविष्य में भी अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now