संपूर्ण समाधान दिवस में DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, सदर तहसील के कार्यालयों का...
- 11h ago
मथुरा जिले के राया क्षेत्र के भादावल गांव में चोरों ने एक बंद दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भादावल गांव में देर रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
मथुरा जिले के राया क्षेत्र के भादावल गांव में चोरों ने एक बंद दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भादावल गांव में देर रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!