स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
रविवार की बीती रात थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सपेरा में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला बोल दिया जिसमें तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।इस घटना को देख स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और इलाका पुलिस को सूचना दी तो इलाका पुलिस में मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएससी सेंटर गोवर्धन में भर्ती कराया गया लेकिन एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए हेमलता ने अपने ही पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह गोवर्धन थाना क्षेत्र के सपेरा के रहने वाले हैं और गांव के ही अन्य बच्चों बच्चों में विवाद हो गया और यह विवाद इतना तूल पड़ गया कि दूसरे पक्ष के दबंग लोगों ने उन पर लाठी डंडा सरिया से घर में घुसकर हमला कर दिया जिसमें 45 वर्षीय धनेश पुत्र कृपाल नाथ की गंभीर चोट आई है
इस मारपीट में हेमलता शकुंतला और संजना भी घायल हो गई है। फिलहाल मथुरा के जिला अस्पताल में धनेश नाथ का उपचार किया जा रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर