Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बच्चों के विवाद में दबंग लोगों ने घर में घुसकर किया हमला एक व्यक्ति की हालत गंभीर 

रविवार की बीती रात थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सपेरा में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला बोल दिया जिसमें तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।इस घटना को देख स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और इलाका पुलिस को सूचना दी तो इलाका पुलिस में मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएससी सेंटर गोवर्धन में भर्ती कराया गया लेकिन एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिसकी  हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए हेमलता ने अपने ही पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह गोवर्धन थाना क्षेत्र के सपेरा के रहने वाले हैं और गांव के ही अन्य बच्चों बच्चों में विवाद हो गया और यह विवाद इतना तूल  पड़ गया कि दूसरे पक्ष के दबंग लोगों ने उन पर लाठी डंडा सरिया से घर में घुसकर हमला कर दिया जिसमें 45 वर्षीय धनेश पुत्र कृपाल नाथ की गंभीर चोट आई है

इस मारपीट में हेमलता शकुंतला और संजना भी घायल हो गई है। फिलहाल मथुरा के जिला अस्पताल में धनेश नाथ का उपचार किया जा रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Previous News

जन्मभूमि पर परिक्रमा मार्ग के लिए बन रहे अंडरपास का किया विरोध 

Next News

भगवान परशुराम जयंती पर अडींग में निकली भव्य शोभायात्रा, ग्रामीणों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत