अज्ञात चोर ले उड़ा बाइक, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ।

  • 134d Ago 275 Views


वृंदावन। धर्मनगरी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाली इलाके की रंगजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथ बाग निवासी किशोर गोस्वामी पुत्र केशव गोस्वामी की अपाचे बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दी।मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल शीतला माता मंदिर के सामने खड़ी की थी।

तभी हेलमेट पहने एक अज्ञात चोर वहां पहुंचा और बड़ी सफाई से बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी बाइक को राधा रमण मंदिर की ओर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।पीड़ित बाइक स्वामी ने इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now