Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 05 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अज्ञात चोर ले उड़ा बाइक, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ।

वृंदावन। धर्मनगरी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाली इलाके की रंगजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथ बाग निवासी किशोर गोस्वामी पुत्र केशव गोस्वामी की अपाचे बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दी।मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल शीतला माता मंदिर के सामने खड़ी की थी।

तभी हेलमेट पहने एक अज्ञात चोर वहां पहुंचा और बड़ी सफाई से बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी बाइक को राधा रमण मंदिर की ओर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।पीड़ित बाइक स्वामी ने इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

Previous News

पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत, शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में 9,000+ वोट से जीते

Next News

पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल