सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
गांदरबल (जम्मू-कश्मीर): गांदरबल जिले के कंगन क्षेत्र के थून इलाके में पावर कैनाल से एक युवक और एक युवती के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के नहर में कूदने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
अधिकारियों के अनुसार मृत युवक की पहचान इरशाद अहमद, पुत्र मोहम्मद शरीफ काहि, निवासी थून के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। कई घंटों की तलाश के बाद दोनों के शव नहर से बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर