रक्षाबंधन से पहले रिश्तों का कत्ल भाई ने दो सगी बहनों को गोलियों से भूना रुड़की में डबल मर्डर से सनसनी

  • 37 days ago
  • 176 views


उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर और आज़ाद नगर इलाके में हुई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, पहले आरोपी ने गणेशपुर में 50 वर्षीय शकुंतला पर गोली चलाई। हमले में उनके पति भी घायल हो गए। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी आज़ाद नगर पहुंचा और दूसरी बहन 48 वर्षीय पुष्पा को भी गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो अलग-अलग स्थानों पर हुई इस खौफनाक वारदात के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। एसपी देहात ने बताया कि शुरुआती जांच में भाई द्वारा दोनों बहनों की हत्या की पुष्टि हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now