फतेहपुर में खूनी तांडव: दामाद ने 5 ससुरालियों पर तलवार से किया हमला, ग्रामीणों ने मार डाला

  • 28 days ago
  • 166 views


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच एक दामाद आधी रात ससुराल पहुंचा और सो रहे पांच लोगों पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और आत्मरक्षा में हमलावर को घेर लिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

वारदात फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पवन कुमार का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से पिछले चार साल से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में वह बुधवार रात ससुराल पहुंचा और घर के बाहर सो रहे साले के तीन बेटों, छोटे साले और उसकी पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा के दौरान लोगों ने हमलावर से हथियार छीनने की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

घायलों को पहले फतेहपुर मेडिकल कॉलेज और फिर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं घटना से पहले लापता हुए बड़े साले की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now