लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत… PM मोदी ने जताया दुख

  • 46 days ago
  • 288 views


बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में बिजली का खंभा गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह से अचानक भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और इसी दौरान कई लोग भीड़ में कुचल गए।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now