लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक

  • 30 days ago
  • 219 views


राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क धंसने से बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने अचानक सड़क धंस गई और करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में एक बाइक सवार जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रास्ता बंद कर दिया। 

घटना लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास आईटी कॉलेज चौराहे के निकट हुई, जहां लगातार बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। देखते ही देखते बीच सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया।

हादसे के वक्त वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार गड्ढे में गिर पड़ा और घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनज़र सड़क के आसपास बैरिकेडिंग कर यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क धंसने के कारणों की जांच कराई जा रही है और मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now