भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का घेराव

  • 33 days ago
  • 228 views


भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में रविवार को संगरूर में किसानों ने जिला उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न किसान संगठनों के बैनर तले जुटे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

किसानों का आरोप है कि प्रस्तावित ट्रेड डील से भारतीय कृषि, डेयरी और छोटे कारोबारियों को भारी नुकसान होगा। उनका कहना है कि अमेरिकी कृषि उत्पादों को बाजार में अधिक पहुंच मिलने से देश के छोटे और मध्यम किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएं

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने डीसी कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now