बारिश से डूबी राजधानी पर NDMC प्रमुख बोले— “असुविधा के लिए माफी चाहता हूं, सुधार के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास”

  • 37 days ago
  • 270 views


दिल्ली में लगातार बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद यानी NDMC के चेयरपर्सन मनोज कुमार द्विवेदी ने नागरिकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

उन्होंने कहा कि असामान्य बारिश के कारण लोगों को हुई परेशानी के लिए वह खेद व्यक्त करते हैं। मनोज द्विवेदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में सामान्य से कहीं अधिक बारिश हुई,

जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि NDMC की टीमें लगातार मैदान में हैं और पानी निकासी, नालों की सफाई तथा संवेदनशील स्थानों की निगरानी तेज़ कर दी गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए और भविष्य में जलभराव की घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी उपायों पर भी काम किया जाए।

 दिल्ली में मानसून के बीच जलभराव एक बार फिर बड़ा मुद्दा बन गया है। ऐसे में NDMC प्रमुख की माफी के साथ अब लोगों की निगाहें इस बात पर हैं कि ज़मीनी स्तर पर हालात कितनी जल्दी सुधरते हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now