बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था केदारनाथ में 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

  • 32 days ago
  • 177 views


उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से आस्था की बड़ी खबर। लगातार मानसूनी बारिश, भूस्खलन और कठिन मौसम के बावजूद बाबा केदार के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था अडिग है। इस साल अब तक 14 लाख 65 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर नया रिकॉर्ड बना चुके हैं।

मानसून की चुनौतियों के बावजूद केदारनाथ यात्रा लगातार जारी है। उत्तराखंड सरकार के मुताबिक इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 48 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिनमें अकेले केदारनाथ धाम में 14.65 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं।

लगातार बारिश और पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन की घटनाओं के बीच प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात हैं, जबकि श्रद्धालुओं को मौसम की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की जा रही है।

उत्तराखंड सरकार का कहना है कि बेहतर यात्रा प्रबंधन, आपदा नियंत्रण और सुविधाओं के कारण कठिन मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है और इस वर्ष केदारनाथ यात्रा नए कीर्तिमान की ओर बढ़ रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now