दिल्ली के जसोला इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खुले नाले में गिरकर लापता हुए 15 वर्षीय मिथुन का शव करीब 60 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद दिल्ली सरकार के निर्देश पर एमसीडी ने लापरवाही के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ह
घटना 22 अगस्त की है, जब कक्षा 8 का छात्र मिथुन पतंग पकड़ने के दौरान जसोला के खुले नाले में गिर गया था। तेज बहाव के कारण वह बह गया और उसे तलाशने के लिए एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और गोताखोरों की संयुक्त टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही।
इस बीच सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया, जब मिथुन के पिता अवधेश कुमार अपने बेटे की तलाश में खुद नाले में उतर गए और हाथों से कचरा हटाकर उसे खोजते रहे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर नाराज़गी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद एमसीडी ने जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। मिथुन की मौत ने राजधानी में खुले नालों की सुरक्षा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब विभागीय जांच के साथ पूरे मामले में जवाबदेही तय की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES
Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं